Gk gs important questions for all competitive exams
1. सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत भारत में किसके द्वारा हुई? SSC CGL 2002,SSC CHSL 2013
(A) 1909 का मॉर्ने मिण्टो रिफॉर्म
(B) 1919 का मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिफॉर्म
(C) 1935 का भारत सरकार अधिनियम
(D) 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम
उत्तर --(A) 1909 का मॉर्ने मिण्टो रिफॉर्म
2. भारत में गरमदलीय आंदोलन का पिता किसे कहा जाता है? UPPCS 2012, RRB NTPC 2008
(A) वल्लभभाई पटेल
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) मोतीलाल नेहरु
(D) गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर --(B) बाल गंगाधर तिलक
3. निम्नलिखित में से कौन पहले एक क्रांतिकारी थे जो बाद में एक योगी और दार्शनिक बन गए? S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011, BPSC 2003
(A) अगरकर
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) अरविंद घोष
(D) लाला लाजपत राय
उत्तर --(C) अरविंद घोष
4. वर्ष 1909 में मैडम भीकाजी रुस्तम कामा पेरिस में निम्नलिखित में से कौन-सा समाचार पत्र प्रकाशित करती थी? SSC CGL 2017, RRB NTPC 2009
(A) वंदे मातरम्
(B) स्वराज
(C) स्वाभिमान
(D) पैट्रियट
उत्तर --(D) पैट्रियट
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था? SSC CHSL 2011, UPSC 2010
(A) 1907 ई० में
(B) 1906 ई० में
(C) 1908 ई० में
(D) 1905 ई० में
उत्तर --(A) 1907 ई० में
6. मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय किसको जाता है? S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014
(A) सैयद अहमद खां
(B) सलीमुल्ला
(C) खान अब्दुल गफ्फार खां
(D) मुहम्मद अली जिन्ना
उत्तर --(B) सलीमुल्ला
7. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरंभ करने का श्रेय किसको प्राप्त है? SSC CGL 2016, UPSC 2008, RRB NTPC 2015
(A) बिपिन चन्द्र पाल
(B) वल्लभभाई पटेल
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) शिवाजी
उत्तर --(C) बाल गंगाधर तिलक
8. बंगाल विभाजन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? BPSC 2013, UPPCS 2008, SSC CGL 2011
(A) अरुणा आसफ अली ने
(B) सुभाष चन्द्र बोस ने
(C) सी. आर. दास ने
(D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने
उत्तर --(D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने
9. निम्नलिखित में किसको योगदान होमरुल लीग की स्थापना में नहीं था? S.S.C संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
(A) टी. एस. ऑल्कॉट
(B) एस. सुब्रमणिय अय्यर
(C) ऐनी बेसेंट
(D) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर --(A) टी. एस. ऑल्कॉट
10. गदर क्रांति छिड़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था? SSC CHSL 2016, RRB NTPC 2011
(A) कामगाटामारु घटना
(B) प्रथम विश्वयुद्ध का शुरु होना
(C) कर्तार सिंह सराभा को फांसी
(D) लाला हरदयाल की गिरफ्तारी
उत्तर --(B) प्रथम विश्वयुद्ध का शुरु होना
11. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थक अपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सके? SSC MTS 2019, RRB Group-D 2014
(A) 1918 में होनेवाला यू० पी० किसान सभा
(B) 1938 में नागपुर का संयुक्त ए.आई.टी.यू.सी.
(C) कांग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन
(D) 1920 का बंबई में होनेवाला ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन अधिवेशन
उत्तर --(C) कांग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन
12. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरुद्ध 'अनुनय, विनय और विरोध' की राजनीति का दोष लगाया था? S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
(A) ऐनी बेसेंट
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) एम. ए. जिन्ना
(D) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर --(D) बाल गंगाधर तिलक
13. मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास कब किया गया? RRB NTPC 2016, SSC CHSL 2012
(A) 1908
(B) 1909
(C) 1907
(D) 1911
उत्तर --(A) 1908
14. लार्ड हार्डिग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष रद्द किया? UP RO/ARO 2014, BPSC 2009
(A) 1907
(B) 1911
(C) 1904
(D) 1906
उत्तर --(B) 1911
15. अलीपुर बमकांड में अरविंद घोष का बचाव किस वकील ने किया था? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
(A) मोतीलाल नेहरु
(B) भनाभाई देसाई
(C) सी आर दास
(D) बी. सी. पाल
उत्तर --(C) सी आर दास
16. वर्ष 1916 में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच किसने समझौता कराया था? RRB NTPC 2016, SSC CGL 2009
(A) जे. एल. नेहरु
(B) बी. जी. तिलक
(C) जी. के. गोखले
(D) एनी बेसेंट
उत्तर --(D) एनी बेसेंट
17. निम्नलिखित में किस एक ने 1916 में लखनऊ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में अध्यक्षता की थी? NDA 2014, UPSC 2003, SSC CGL 2011
(A) अम्बिका चरण (ए.सी.) मजुमदार
(B) एनी बेसेंट
(C) लाला लाजपत राय
(D) मोती लाल नेहरु
उत्तर --(A) अम्बिका चरण (ए.सी.) मजुमदार
18. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में 16 अक्तूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा,.2013, RRB NTPC 2010
(A) कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी
(B) इस दिन आधिकारिक रूप से बंग-भंग (बंगाल विभाजन) लागू हुआ
(C) दादा भाई नौरोजी ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज्य है
(D) लोकमान्य तिलक ने पूना में विदेशी आंदोलन प्रारंभ किया
उत्तर --(B) इस दिन आधिकारिक रूप से बंग-भंग (बंगाल विभाजन) लागू हुआ
19. निम्नलिखित में वह कौन था जो काकोरी षड्यंत्र काण्ड में फाँसी की सजा से बच गया था? RRB NTPC 2016, SSC CGL 2010
(A) राजेन्द्र लाहिड़ी
(B) राम प्रसाद बिस्मिल
(C) चन्द्रशेखर आजाद
(D) अशफाकुल्ला खाँ
उत्तर --(C) चन्द्रशेखर आजाद
20. निम्नलिखित में से किसने स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व दिल्ली में किया था? BPSC 2018, SSC CGL 2009, UPSC 2003
(A) बाल गंगाधर तिलक ने
(B) अजीत सिंह ने
(C) लाजपत राय ने
(D) सैयद हैदर रजा ने
उत्तर --(D) सैयद हैदर रजा ने
21. वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन के समय वायसराय कौन था? S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
(A) लार्ड कर्जन
(B) लार्ड डफरिन
(C) लार्ड हार्डिग
(D) लार्ड मिण्टी
उत्तर --(A) लार्ड कर्जन
22. निम्नलिखित में से किसने गाड़ी पर यह मानकर बम फेंका था कि उसमें मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश किंग्सफोर्ड बैठे थे? RRB NTPC 2016, BPSC 2014
(A) विपिन चन्द्र पाल और अरविंद घोष
(B) खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी
(C) लाला लाजपत राय और अजीत सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(B) खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी
23. 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर रहूँगा'—यह किसने कहा? SSC CGL 2017, RRB NTPC 2014
(A) महात्मा गांधी
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) अरविंद घोष
उत्तर --(C) बाल गंगाधर तिलक
24. मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्स को किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया था? S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
(A) 1919
(B) 1935
(C) 1942
(D) 1909
उत्तर --(D) 1909
25. किसने कहा था : ‘काग्रेस आंदोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही गट द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था? SSC CGL 2016, BPSC 2017
(A) लाला लाजपत राय
(B) लार्ड डफरिन
(C) सैयद अहमद
(D) लार्ड कर्जन
उत्तर --(A) लाला लाजपत राय
26. 'निष्क्रिय विरोध' (Passive Resistance) के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया? UPPCS 2015, RRB NTPC 2016
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) अरविन्द घोष
(C) महात्मा गांधी
(D) विपिन चन्द्र पाल
उत्तर --(B) अरविन्द घोष
27. निम्नलिखित में से कौन-सा नेता कांग्रेस के गरम दल से संबंधित था? S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
(A) जी. के. गोखले
(B) एस. एन. बनर्जी
(C) अरविन्द घोष
(D) दादाभाई नौरोजी
उत्तर --(C) अरविन्द घोष
28. निम्नलिखित में से किस नेता ने 1906 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? SSC CGL 2016, UPPCS 2015
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) गोपाल कृष्ण गोखले
(C) अरविन्द घोष
(D) दादाभाई नौरोजी
उत्तर --(D) दादाभाई नौरोजी
29. निम्न में कौन उग्रपंथी नहीं था? BPSC 2019, SSC CGL 2011
(A) गोपाल कृष्ण गोखले
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) मदन लाल
(D) ऊधम सिंह
उत्तर --(A) गोपाल कृष्ण गोखले
30. 'गीता रहस्य' नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया? संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012
(A) महात्मा गांधी
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) विनोबा भावे
(D) गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर --(B) बाल गंगाधर तिलक
31. बंगाल विभाजन (1905) के पीछे ब्रिटिश सरकार का उद्देश्य क्या था? SSC CHSL 2016, RRB NTPC 2016
(A) बंगाल में अकाल के कारण उत्पन्न आर्थिक अव्यवस्था को दूर करना
(B) बंगाल में मुसलमानों के हितों की रक्षा करना
(C) बंगाल में बढ़ते हुए राष्ट्रवाद को दबाना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर --(C) बंगाल में बढ़ते हुए राष्ट्रवाद को दबाना
32. कांग्रेस लीग समझौता (लखनऊ समझौता, 1916) का दूरगामी परिणाम क्या हुआ? SSC CHSL 2016, BPSC 2003
(A) ब्रिटिश सरकार की फूट डालो व राज करो की नीति असफल हुई
(B) हिन्दू-मुस्लिम एकता को बल मिला
(C) दोनों संस्थाओं ने मिलकर स्वतंत्रता के लिए प्रयास किया
(D) भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण
उत्तर --(D) भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण
33. 1907 में हुए कांग्रेस के उदारवादी व उग्रवादी नेताओं के बीच संघर्ष एवं मतभेद का क्या कारण था? UPPCS 2014, RRB NTPC 2016
(A) राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव
(B) बंग-भंग विरोधी आंदोलन की असफलता
(C) बंग-भंग विरोधी आंदोलन की कार्यवाही पर मतभेद
(D) लोकमान्य तिलक का अपमान
उत्तर --(A) राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव
34. 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? CGPCS 2011, UPSC 2009
(A) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
(B) डॉ. रास बिहारी घोष
(C) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(D) दादाभाई नौरोजी
उत्तर --(B) डॉ. रास बिहारी घोष
35. भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी? IAS (Pre) 1997, SSC CGL 2015
(A) 1908 ई० में
(B) 1903 ई० में
(C) 1906 ई० में
(D) 1905 ई० में
उत्तर --(C) 1906 ई० में
36. मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 ई० में हुई थी। उस समय उसके उद्देश्यों में कौन-सी बात शामिल नहीं थी? BPSC 1994, SSC CGL 2014
(A) द्विराष्ट्र सिद्धान्त
(B) भारत का सांप्रदायिक विभाजन
(C) पाकिस्तान की मांग
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर --(D) उपर्युक्त सभी
37. 1916 ई० में मद्रास में होमरुल मूवमेंट के प्रवर्तक कौन थे? BPSC 2000, SSC CHSL 2012
(A) एनी बेसेट
(B) सी. राजगोपालाचारी
(C) महात्मा गांधी
(D) टी. प्रकाशम
उत्तर --(A) एनी बेसेट
38. बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरु की गई साप्ताहिक पत्रिका कौन-सी थी? SSC CGL 2014, BPSC 2012
(A) यंग इंडिया
(B) केसरी
(C) कामरेड
(D) अल हिलाल
उत्तर --(B) केसरी
39. 'शेर-ए-पंजाब' किसका उपनाम है? Uttarakhand PCS (Pre) 2016, UPPCS 2013
(A) सरदार भगत सिंह
(B) बिपिन चन्द्र पाल
(C) लाला लाजपत राय
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(C) लाला लाजपत राय
40. 'अभिनव भारत' नामक अंग्रेज विरोधी संगठन की स्थापना की थी? SSC CGL 2015, RRB NTPC 2018
(A) सी. आर. दास ने
(B) सरदार भगत सिंह ने
(C) आर. जी. भण्डारकर ने
(D) वी. डी. सावरकर ने
उत्तर --(D) वी. डी. सावरकर ने
41. किसने मोहम्मद अली जिन्ना को 'हिन्दू मुस्लिम एकता का दूत' कहा था? UP Lower (Pre) 2015, SSC CGL 2012
(A) सरोजिनी नायडू
(B) ऐनी बेसेंट
(C) राजकुमारी अमृत कौर
(D) अरुणा आसफ अली
उत्तर --(A) सरोजिनी नायडू
42. 'लाल बाल पाल' त्रिगुट का कौन व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष हुआ? Uttarakhand Lower (Pre) 2011, IAS (Pre)
(A) बिपिन चन्द्र पाल
(B) लाला लाजपत राय
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(B) लाला लाजपत राय
43. मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था? RRB NTPC 2016, SSC CGL 2010
(A) हसन खाँ
(B) एम. ए. जिन्ना
(C) आगा खाँ
(D) हमीद खाँ
उत्तर --(C) आगा खाँ
44. स्वदेशी आंदोलन (1905-08) के प्रारंभ का तात्कालिक कारण क्या था? SSC CHSL 2013, RRB Group-d 2016
(A) चापेकर बंधुओं को मृत्युदण्ड की सजा सुनाया जाना
(B) लाला लाजपत राय तथा अजीत सिंह की गिरफ्तारी व निर्वासन
(C) लोकमान्य तिलक पर अधिरोपित 18 महीने के सख्त कारावास का दण्डादेश
(D) लार्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन
उत्तर --(D) लार्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन
45. प्रथम महायुद्ध के दौरान कहाँ पर भारत की एक अनन्तिम सरकार बनी थी, जिसके प्रेसीडेंट राजा महेन्द्र प्रताप थे? BPSC 2015, SSC CHSL 2010, RRB NTPC 2014
(A) अफगानिस्तान में
(B) जर्मन में
(C) सिंगापुर में
(D) तुर्की में
उत्तर --(A) अफगानिस्तान में
46. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके कारण 'नरम दल' और गरम दल' का उद्भव हुआ? UPSC 2008, SSC CHSL 2003
(A) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(B) स्वदेशी आन्दोलन
(C) भारत छोडो आन्दोलन
(D) असहयोग आंदोलन
उत्तर --(B) स्वदेशी आन्दोलन
47. राम प्रसाद विस्मिल, रोशन सिंह और राजेन्द्र लाहिड़ी के बीच क्या समानता है? RRB Gorakhpur 2005, BPSC 2010
(A) वे स्वराज पार्टी के संस्थापक सदस्य थे
(B) वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक थे
(C) वे काकोरी षड्यंत्र मामले से सम्बन्धित थे
(D) उन्होंने 8 अप्रैल, 1929 को केन्द्रीय विधान सभा में बम फेंका
उत्तर --(C) वे काकोरी षड्यंत्र मामले से सम्बन्धित थे
48. किस भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्ष गीत बना 'वंदे मातरम'? SSC CGL 2002, RRB NTPC 2016
(A) चम्पारण
(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(C) असहयोग आंदोलन
(D) स्वदेशी आंदोलन
उत्तर --(D) स्वदेशी आंदोलन
49. अतिवादियों व उदारवादियों के पुनर्मिलन की प्रक्रिया में प्रमुख शिल्पी निम्न में से कौन था? SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002, RRB Group-D 2016
(A) ऐनी बेसेंट
(B) एम. ए. जिन्ना
(C) मैडम कामा
(D) फिरोजशाह मेहता
उत्तर --(A) ऐनी बेसेंट
50. निम्नलिखित में से किसे भारतीय 'अशांति के जनक' के रूप में जाना जाता है? BPSC (Pre) 2002, SSC CGL 2014
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) ए. ओ. ह्यूम
(D) दादाभाई नौरोजी
उत्तर --(B) बाल गंगाधर तिलक
51. लार्ड कर्जन के शासनकाल का सबसे मूर्खतापूर्ण कार्य जिसने उग्र राष्ट्रीयता को जन्म दिया, क्या था? SSC CGL 1999, UPSC 2003, SSC CGL 2008
(A) 1904 का भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम
(B) 1904 का प्रशासकीय गोपनीयता अधिनियम
(C) 1905 का बंगाल विभाजन
(D) 1899 का कलकत्ता नगर निगम अधिनियम
उत्तर --(C) 1905 का बंगाल विभाजन
52. किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना की थी? UPPCS (Pre) 1999, SSC CHSL 2013
(A) सैय्यद अहमद खां
(B) मोहम्मद इकबाल
(C) आगा खान
(D) नवाब सलीमुल्लाह खां
उत्तर --(D) नवाब सलीमुल्लाह खां
53. सूरत की फूट (1907) के बाद कांग्रेस किसके हाथ में आ गई? UPSC (Pre) 2003, SSC CGL 2011
(A) नरम दल वालों के
(B) उग्रवादियों के
(C) निष्क्रिय हो गई
(D) गरम दल वालों के
उत्तर --(A) नरम दल वालों के
54. 'पंजाब केसरी' का खिताब किसको दिया गया था? RRB NTPC 2010, SSC CGL 2010
(A) सरदार बलदेव सिंह
(B) लाला लाजपत राय
(C) रणजीत सिंह
(D) भगत सिंह
उत्तर --(B) लाला लाजपत राय
55. भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था? IAS (Pre) 1990, SSC CHSL 2010, RRB NTPC
(A) महात्मा गांधी की मृत्यु
(B) बंगाल विभाजन
(C) राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(C) राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण
56. 'अल हिलाल' समाचार पत्र किसके द्वारा राष्ट्रीयता के प्रचार के लिए शुरु किया गया था? UPPCS (Pre) 2003, SSC CGL 2008,
(A) सैयद अहमद खां
(B) मोहम्मद अली
(C) महात्मा गांधी
(D) अबुल कलाम आजाद
उत्तर --(D) अबुल कलाम आजाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें