Gk important questions for all competitive exams
1.निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है? SSC CGL 2002
(A) कदम्ब
(B) चेर
(C) चोल
(D) पाण्ड्य
उत्तर --(A) कदम्ब
2.निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गयी है? UPPCS 2012
(A) एतुतगोई
(B) तोलकापियम
(C) पादकिल्कणेक्कू
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(B) तोलकापियम
3.'लाल चेर' के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कणगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था? S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
(A) एलारा
(B) कारिकाले
(C) शेनगुट्टवन
(D) नेदुन जेरल आदन
उत्तर --(C) शेनगुट्टवन
4.तमिल का गौरवग्रंथ 'जीवक चिन्तामणि' किससे संबंधित है? SSC CGL 2017
(A) ईसाई
(B) हिन्दू
(C) बौद्ध
(D) जैन
उत्तर --(D) जैन
5.पुहर कावेरीपट्टनम की स्थापना किसने की? SSC 2011
(A) कारिकाल
(B) शेनगुटवन
(C) नेंडुजेलियन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(A) कारिकाल
6.तमिल भाषा के ‘शिल्पादिकारम्' और 'मणिमेखलई' नामक गौरवग्रंथ किससे संबंधित है? S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014
(A) जैन धर्म
(B) बौद्ध धर्म
(C) हिन्दू धर्म
(D) ईसाई धर्म
उत्तर --(B) बौद्ध धर्म
7.मुजरिस किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह था? SSC CGL 2016
(A) पांड्य
(B) चोल
(C) चेर
(D) कदम्ब
उत्तर --(C) चेर
8.संगम युग में उरैयूर किसलिए विख्यात था? BPSC 2013
(A) आंतरिक व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र
(B) विदेशी व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र
(C) मसालों के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
(D) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
उत्तर --(D) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
9.प्राचीनतम तमिल देवता मुरुगन किस वैदिक देवता के सदृश्य हैं? S.S.C संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
(A) शस्कंद / कार्तिकेय
(B) ब्रह्मा
(C) विष्णु
(D) महेश
उत्तर --(A) स्कंद / कार्तिकेय
10.धार्मिक कविताओं का संकलन ‘कुरल' किस भाषा में है? SSC CHSL 2016
(A) ग्रीक
(B) तमिल
(C) तेलुगू
(D) पालि
उत्तर --(B) तमिल
11.संगमकालीन साहित्य में 'कोन', 'को' एवं 'मन्नन' किसके लिए प्रयुक्त होते थे? SSC MTS 2019
(A) राजस्व मंत्री
(B) सेनाधिकारी
(C) राजा
(D) प्रधानमंत्री
उत्तर --(C) राजा
12.किस संगमयुगीन राज्य के संरक्षण में तीन संगमों का आयोजन किया गया? S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
(A) पल्लव
(B) चेर
(C) चोल
(D) पांड्य
उत्तर --(D) पांड्य
13.किसने उल्लेख किया है कि 'नंदों ने अपना कोष गंगा की धारा में छिपा रखा था’? RRB NTPC 2016
(A) मामूलनार
(B) तोल्लकप्पियर
(C) तिरुवल्लुवर
(D) नक्कीर
उत्तर --(A) मामूलनार
14.स्ट्रेबो के अनुसार संगम युग के किस वंश के शासक ने रोमन सम्राट के दरबार में 20 ई. पू. के लगभग अपना एक दूत भेजा? UP RO/ARO 2014
(A) चोल नरेश ने
(B) पांड्य नरेश ने
(C) चेर नरेश ने
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(B) पांड्य नरेश ने
15.किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
(A) सांभर
(B) वशिष्ठ
(C) अगस्तस्य
(D) विश्वामित्र
उत्तर --(C) अगस्तस्य
16.कपाटपुरम या अल में संपन्न द्वितीय संगम का एकमात्र शेष ग्रंथ कौन-सा है? RRB NTPC 2016
(A) पदिनेकिल्कणक्कू
(B) पतुपाटु
(C) इतुतगोई
(D) तोल्लकाप्पियम्
उत्तर --(D) तोल्लकाप्पियम्
17.किस 'तमिल काव्य का ओडिसी' कहा जाता है? NDA 2014
(A) मणिमेकलई
(B) शिलप्पदिकारम्
(C) कुरल
(D) तोल्तकप्पियम्
उत्तर --(A) मणिमेकलई
18.गाय या अन्य वस्तुओं के लिए लड़ते-लड़ते मरनेवाले वीरों के सम्मान में खड़े किये जानेवाले वीर-प्रस्तर को क्या कहा जाता था? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा,.2013
(A) को
(B) वीरकल/नाडुकुल
(C) उलगु
(D) कडमई
उत्तर --(B) वीरकल/नाडुकुल
19.'तोलक्कप्पियम्' ग्रंथ निम्न में से किस से संबंधित है? RRB NTPC 2016
(A) प्रशासन से
(B) विधि से
(C) व्याकरण और काव्य से
(D) उपर्युक्त सभी से
उत्तर --(C) व्याकरण और काव्य से
20. 'तमिल काव्य का इलियड' किसे कहा जाता है? BPSC 2018
(A) मणिमेकलई
(B) तोल्तकप्पियम्
(C) कुरल
(D) शिलप्पदिकारम्
उत्तर --(D) शिलप्पदिकारम्
21.तिरुवल्लुवर की रचना 'कुरल' या 'मुप्पाल' को क्या कहा जाता है? S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
(A) तमिल भूमि का बाइबिल
(B) तमिल भूमि का महान व्याकरण ग्रंथ
(C) तमिल भूमि का महान नाट्य ग्रंथ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर --(A) तमिल भूमि का बाइबिल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें