GK important questions for all competitive exams

प्रारंभिक आर्यों के बारे में निम्न कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? SSC CGL 2002

 (A) वे मुख्यतः नगरों में निवास करते थे

 (B) वे संस्कृत बोलने वाले थे

 (C) वे घुड़सवारी किया करते थे

 (D) वे कई झुण्डों में भारत पहुँचे

उत्तर --(A) वे मुख्यतः नगरों में निवास करते थे


2. इनमें से किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नहीं था? UPPCS 2012

 (A) चावल

 (B) तम्बाकू

 (C) जौ

 (D) गेहूँ

उत्तर --(B) तम्बाकू


3. किस वेद में सभा को 'नरिष्ट' अर्थात् सामूहिक वाद-विवाद या अनुल्लंघनीय कहा गया है? S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011

 (A) यजुर्वेद

 (B) सामवेद

 (C) अथर्ववेद

 (D) ऋग्वेद

उत्तर --(C) अथर्ववेद


4. ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं? SSC CGL 2017

 (A) 7

 (B) 8

 (C) 9

 (D) 10

उत्तर --(D) 10

5. किस रचना में नारी को सुरा और पांसा के साथ तीन प्रमुख बुराइयों में शामिल किया गया है? SSC 2011

 (A) मैत्रायणी संहिता

 (B) जावाल उपनिषद्

 (C) शतपथ ब्राह्मण

 (D) छांदोग्य उपनिषद्

उत्तर --(A) मैत्रायणी संहिता

6. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी? S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014

 (A) वशिष्ठ

 (B) विश्वामित्र

 (C) इन्द्र

 (D) परीक्षित

उत्तर --(B) विश्वामित्र

7. 'अवेस्ता' और 'ऋग्वेद' में समानता है। 'अवेस्ता' किस क्षेत्र से संबंधित है? SSC CGL 2016

 (A) मिस्त्र से

 (B) भारत से

 (C) ईरान से

 (D) इजरायल से

उत्तर --(C) ईरान से

8. 'आर्य' शब्द का शाब्दिक अर्थ है BPSC 2013

 (A) यज्ञकर्ता या पुरोहित

 (B) विद्वान

 (C) वीर या योद्धा

 (D) श्रेष्ठ या कुलीन

उत्तर --(D) श्रेष्ठ या कुलीन


9. पूर्व-वैदिक या ऋग्वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है? S.S.C संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014

 (A) 1500 ई०पू०-1000 ई०पू०

 (B) 1000 ई०पू०-600 ई०पू०

 (C) 600 ई०पू०-600 ई०

 (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर --(A) 1500 ई०पू०-1000 ई०पू०


10. उत्तर-वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है? SSC CHSL 2016

 (A) 1500 ई०पू०-1000 ई०पू०

 (B) 1000 ई०पू०-600 ई०पू०

 (C) 600 ई०पू०-600 ई०

 (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर --(B) 1000 ई०पू०-600 ई०पू०


11. किस देवता के लिए ऋग्वेद में 'पुरंदर' शब्द का प्रयोग हुआ है? SSC MTS 2019

 (A) वरुण

 (B) सोम

 (C) इंद्र

 (D) अग्नि

उत्तर --(C) इंद्र


12. 'शुल्व सूत्र' किस विषय से संबंधित पुस्तक है? S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009

 (A) ज्योतिष

 (B) गणित

 (C) खगोल

 (D) ज्यामिति

उत्तर --(D) ज्यामिति


13. 'असतो मा सदगमय' कहाँ से लिया गया है? RRB NTPC 2016

 (A) ऋग्वेद

 (B) यजुर्वेद

 (C) सामवेद

 (D) अथर्ववेद

उत्तर --(A) ऋग्वेद


14. किस वेद में जादुई माया और वशीकरण (magical charms and spells) का वर्णन है? UP RO/ARO 2014

 (A) सामवेद

 (B) अथर्ववेद

 (C) ऋग्वेद

 (D) यजुर्वेद

उत्तर --(B) अथर्ववेद


15. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014

 (A) शतुद्रि

 (B) सिन्धु

 (C) सरस्वती

 (D) परुष्णी

उत्तर --(C) सरस्वती


16. तीन क्रमों (पगों) में तीनों लोक को माप लेने के कारण किसे 'उपक्रम' कहा गया है? RRB NTPC 2016

 (A) सूर्य

 (B) सवितृ

 (C) मित्र

 (D) विष्णु

उत्तर --(D) विष्णु

17. पुराणों की संख्या कितनी है? NDA 2014

 (A) 18

 (B) 19

 (C) 20

 (D) 21

उत्तर --(A) 18


18.वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण इनमें से किसकी उपासना था? S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा,.2013

 (A) त्रिमूर्ति

 (B) प्रकृति

 (C) पशुपति

 (D) देवी माता

उत्तर --(B) प्रकृति


19. निम्नलिखित में वह दस्तकारी कौन-सी है जो आय द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी? RRB NTPC 2016

 (A) आभूषण

 (B) बढ़ईगीरी (काष्ठकारिता)

 (C) लुहार (लुहारगीरी)

 (D) मृदभांड (पॉटरी)

उत्तर --(C) लुहार (लुहारगीरी)


20. 'आदि काव्य' की संज्ञा किसे दी जाती है? BPSC 2018

 (A) महाभारत

 (B) गीता

 (C) भागवत पुराण

 (D) रामायण

उत्तर --(D) रामायण


21. निम्नलिखित में से कौन मूलतः ‘जल या समुद्र का देवता' था? S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010

 (A) वरुण

 (B) मित्र

 (C) इन्द्र

 (D) नासत्य/आश्विन

उत्तर --(A) वरुण


22. पतंजली कौन था? RRB NTPC 2016

 (A) माध्यमिका संप्रदाय का एक दार्शनिक

 (B) पाणिनी के संस्कृत व्याकरण ('अष्टाध्यायी') का एक टीकाकार

 (C) योगाचार संप्रदाय का एक दार्शिनिक

 (D) आयुर्वेद पर एक पुस्तक का लेखक

उत्तर --(B) पाणिनी के संस्कृत व्याकरण ('अष्टाध्यायी') का एक टीकाकार


23. उत्तर वैदिक काल के वेदविरोधी और ब्राह्मणविरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था? SSC 2017

 (A) श्रेष्ठिन

 (B) यजमान

 (C) श्रमण

 (D) अथर्वन

उत्तर --(C) श्रमण


24. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं? S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008

 (A) कौशाम्बी

 (B) हस्तिनापुर

 (C) तक्षशिला

 (D) अतरंजीखेड़ा

उत्तर --(D) अतरंजीखेड़ा

25. कौन-सा वेद अंशतः गद्य रूप में भी रचित है? SSC CGL 2016

 (A) यजुर्वेदः

 (B) सामवेद

 (C) अथर्ववेद

 (D) ऋग्वेद

उत्तर --(A) यजुर्वेदः


26. 'सभा और समिति प्रजापति की दो पुत्रियाँ थी' का उल्लेख किस वेद में मिलता है? UPPCS 2015

 (A) सामवेद में

 (B) अथर्ववेद में

 (C) ऋग्वेद में

 (D) यजुर्वेद में

उत्तर --(B) अथर्ववेद में


27. उत्तर-वैदिक काल में किस देवता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था? S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011

 (A) विष्णु

 (B) रुद्र

 (C) प्रजापति

 (D) इन्द्र

उत्तर --(C) प्रजापति


28. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई हैं? SSC CGL 2016

 (A) यजुर्वेद

 (B) अथर्ववेद

 (C) सामवेद

 (D) ऋग्वेद

उत्तर --(D) ऋग्वेद


29. निम्नलिखित में से उत्तर वैदिक काल में लिखे गये ग्रंथों का सही क्रम कौन-सा है? BPSC 2019

 (A) वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद्

 (B) वेद, उपनिषद्, ब्राह्मण और आरण्यक

 (C) उपनिषद्, वेद, ब्राह्मण और आरण्यक

 (D) वेद, आरण्यक, ब्राह्मण और उपनिषद्

उत्तर --(A) वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद्


30. निम्नलिखित में किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है? संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012

 (A) यजुर्वेद

 (B) सामवेद

 (C) अथर्ववेद

 (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर --(B) सामवेद


31. निम्नलिखित में कौन 'प्रस्थानत्रयी ' में शामिल नहीं है? SSC CHSL 2016

 (A) ब्रह्मसूत्र

 (B) उपनिषद

 (C) भागवत

 (D) भगवदगीता

उत्तर --(C) भागवत


32. ऋग्वैदिक युग की प्राचीनतम संस्था कौन-सी थी? SSC CHSL 2016

 (A) परिषद

 (B) सभा

 (C) समिति

 (D) विदथ

उत्तर --(D) विदथ


33. ब्राह्मण ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है? UPPCS 2014

 (A) शतपथ ब्राह्मण

 (B) गोपथ ब्राह्मण

 (C) पंचविश ब्राह्मण

 (D) ऐतरेय ब्राह्मण

उत्तर --(A) शतपथ ब्राह्मण


34. आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धान्त का पक्ष किसने लिया था? CGPCS 2011

 (A) ए.सी. दास

 (B) बी. जी. तिलक

 (C) जैकोबी

 (D) पार्जिटर

उत्तर --(B) बी. जी. तिलक

35. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है? IAS (Pre) 1997

 (A) 14

 (B) 15

 (C) 16

 (D) 18

उत्तर --(C) 16


36. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है? BPSC 1994

 (A) दसवाँ मंडल

 (B) सातवाँ मंडल

 (C) आठवाँ मंडल

 (D) नौवाँ मंडल

उत्तर --(D) नौवाँ मंडल


37. प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध -दाशराज युद्ध - किस तट लड़ा गया? BPSC 2000

 (A) परुष्णी

 (B) गंगा

 (C) ब्रह्मपुत्र

 (D) कावेरी

उत्तर --(A) परुष्णी


38. 'गोत्र' व्यवस्था प्रचलन में कब आई? SSC 2014

 (A) ऋग्वैदिक काल में

 (B) उत्तर-वैदिक काल में

 (C) महाकाव्य काल में

 (D) सूत्रकाल में

उत्तर --(B) उत्तर-वैदिक काल में


39. भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद् से लिए गए है? Uttarakhand PCS (Pre) 2016

 (A) ईश उपनिषद्

 (B) वृहदारण्यक उपनिषद्

 (C) मुण्डक उपनिषद्

 (D) कठ उपनिषद्

उत्तर --(C) मुण्डक उपनिषद्


40. ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था? SSC CGL 2015

 (A) शिक्षा

 (B) व्यवसाय

 (C) कृषि

 (D) पशुपालन

उत्तर --(D) पशुपालन


41. 800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है? UP Lower (Pre) 2015

 (A) ब्राह्मण युग

 (B) सूत्र युग

 (C) रामायण युग

 (D) महाभारत युग

उत्तर --(A) ब्राह्मण युग


42. 'चरक संहिता' नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है? Uttarakhand Lower (Pre) 2011

 (A) राजनीति

 (B) चिकित्सा

 (C) धर्म

 (D) अर्थशास्त्र

उत्तर --(B) चिकित्सा


43. प्रथम विधि निर्माता कौन हैं? MPPSC (Pre) Optional History 2010

 (A) चन्द्रगुप्त

 (B) सेल्यूकस

 (C) मनु

 (D) चाणक्य

उत्तर --(C) मनु


44. किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुयी? RAS/RTS (Pre) Optional History 2010

 (A) ऋग्वैदिक काल में

 (B) उत्तर- वैदिक काल में

 (C) उत्तर गुप्त काल में

 (D) धर्मशास्त्र के काल में

उत्तर --(D) धर्मशास्त्र के काल में


45. 'व्रीहि' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? MPPSC (Pre) Optional History 2008

 (A) चावल

 (B) गेहूँ

 (C) जौ

 (D) कपास

उत्तर --(A) चावल


46. गायत्री मंत्र (देवी सवितृ को संबोधित) किस पुस्तक में मिलता है? RAS/RTS (Pre) Optional History 2008

 (A) भगवतगीता

 (B) ऋग्वेद

 (C) यजुर्वेद

 (D) उपनिषद्

उत्तर --(B) ऋग्वेद


47. सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है? RRB Gorakhpur 2005

 (A) सामवेद

 (B) अथर्ववेद

 (C) ऋग्वेद

 (D) यजुर्वेद

उत्तर --(C) ऋग्वेद


48. निम्नलिखित में से कौन भारतीय दर्शन की आरंभिक विचारधारा है? SSC CGL 2002

 (A) वैशेषिक

 (B) मीमांसा

 (C) योग

 (D) सांख्य

उत्तर --(D) सांख्य


49. प्राचीनतम विवाह संस्कार का वर्णन करनेवाला 'विवाह सूक्त' किसमें पाया जाता है? SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002

 (A) ऋग्वेद

 (B) यजुर्वेद

 (C) सामवेद

 (D) गृहसूत्र

उत्तर --(A) ऋग्वेद


50. ऋग्वेद में 'अघन्य' (वध योग्य नहीं) शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया था? BPSC (Pre) 2002

 (A) ब्राह्मण

 (B) गाय

 (C) स्त्री

 (D) पुरोहित

उत्तर --(B) गाय

51. निम्न में से कौन-सी स्मृति प्राचीनतम है? SSC CGL 1999

 (A) नारद स्मृति

 (B) पाराशर स्मृति

 (C) मनु स्मृति

 (D) याज्ञवल्क्य स्मृति

उत्तर --(C) मनु स्मृति


52. वैदिक नदी कुभा (कावुल) का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए- UPPCS (Pre) 1999

 (A) चीनी तुर्किस्तान में

 (B) कश्मीर में

 (C) पंजाब में

 (D) अफगानिस्तान में

उत्तर --(D) अफगानिस्तान में


53. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है MPPSC (Pre) Optional History 1994

 (A) सिन्धु

 (B) शतुद्रि

 (C) सरस्वती

 (D) गंगा

उत्तर --(A) सिन्धु


54. 'आर्य' शब्द इंगित करता है MPPSC (Pre) Optional History 1994

 (A) भाषा समूह को

 (B) श्रेष्ठ वंश को

 (C) नृजाति समूह को

 (D) यायावरी जन को

उत्तर -(B) श्रेष्ठ वंश को

55. वैदिक समाज की आधारभूत इकाई थी IAS (Pre) Optional History 1990

 (A) विश

 (B) जन

 (C) कुल / कुटुम्ब

 (D) ग्राम

उत्तर --(C) कुल / कुटुम्ब


56. 'मनुस्मृति' मुख्यतया संबंधित है MPPSC (Pre) Optional History 1994

 (A) कानून से

 (B) राज्य कार्य पद्धति से

 (C) अर्थशास्त्र से

 (D) समाज व्यवस्था से

उत्तर --(D) समाज व्यवस्था से

 


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Study of Cell

दैनिक सामान्य ज्ञान सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

Reproduction in human